मध्य प्रदेश

MP में पंचायत चुनाव निरस्त, शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

jantaserishta.com
26 Dec 2021 12:30 PM IST
MP में पंचायत चुनाव निरस्त, शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला
x

भोपाल: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को निरस्त कर दिया गया है. शिवराजसरकार राज्यपाल को भेजेगी प्रस्ताव.



सुप्रीम कोर्ट में 3 जनवरी को सुनवाई होगी.
पंचायत चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अब 3 जनवरी को सुनवाई होगी. आरक्षण और रोटेशन से शुरू हुई पंचायत चुनाव की लड़ाई ओबीसी आरक्षण तक पहुंची और सरकार के गले की फांस बन गई. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश की ओबीसी सीटों को सामान्य किया जाना था, लेकिन सरकार ने बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव न कराने का संकल्प विधानसभा में ले लिया.
गौरतलब है कि प्रदेश का बड़ा ओबीसी वर्ग सरकार की तरफ उम्मीदों से भरी निगाहों से देख रहा है. सरकार ने भले ही ओबीसी वर्ग को आरक्षण से वंचित नहीं किया हो, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश ने पंचायत चुनाव से जुड़े 70 हजार ओबीसी वर्ग के प्रत्याशियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में सियासी उठापटक का दौर चलने लगा. विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार ने संकल्प पारित कर अपना रुख स्पष्ट किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story