- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पंचायत चुनाव : महिलाओं...
पंचायत चुनाव : महिलाओं के लिए 42 वार्ड आरक्षित, कई वार्डों में बदली स्थिति

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गई है। इंदौर नगर निगम के कुल 85 में से 34 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जिस ओबीसी आरक्षण के चलते यह सब हुआ वहां ये हुआ कि ओबीसी के वार्ड पहले 21 थे, मगर आरक्षण के बाद 18 रह गए। इसी तरह महिलाओं के लिए 42 वार्ड आरक्षित हुए।पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से चुनावों की हलचल तेज हुई थी। सुप्रीम कोर्ट व नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देश पर इंदौर जिला प्रशासन ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की। शहर के कुल 85 वार्डों का आरक्षण हुआ। 13 वार्ड अनूसचित जाति और 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए वर्ष 2020 में आरक्षित थे। बुधवार को लॉटरी के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 18 वार्ड आरक्षित किए गए। अजा-अजजा वार्ड में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित हुए। इधर आरक्षण के कारण पिछली निगम में सभापति सहित सभी एमआईसी सदस्यों के वार्डों में आरक्षण की स्थिति बदल गई है।





