- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- धुंध वजह से अज्ञात...
मध्य प्रदेश
धुंध वजह से अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से , पिता पुत्र की जान
Tara Tandi
4 March 2024 3:52 PM IST

x
शहडोल : जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत रजबांध के पूर्व सरपंच शोभा सिंह अपने पुत्र ओमकार एवं 10 वर्षीय बालक विवेक राज के साथ शादी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। सड़क पर तड़के काफी धुंध छाई हुईं थी। तभी तेज रफ्तार सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। इस हादसे मे पूर्व सरपंच शोभा सिंह एवं उसके पुत्र ओंकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
वहीं बाइक में सवार 10 वर्षीय बालक विवेक राज को गंभीर चोटें आई है। चौकी प्रभारी केशवाही आशीष झारिया ने बताया कि बाइक में सवार होकर तीनों लोग शक्ति टोला गए हुए थे, शादी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह वापस अपने गांव रजबांध लौट रहे थे। तभी केसवाही क्षेत्र के गिरवा गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी।
मौके पर पहुंची एंबुलेंस
मौके पर ही पूर्व सरपंच एवं उसके पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई है, वहीं 10 वर्षीय बालक गंभीर घायल हुआ है। रास्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने मामले की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी। जानकारी लगते ही 108 में तैनात ईमटी अजय मिश्रा और पायलट वेदांत तिवारी घटनास्थल पहुंचे।
Tagsधुंध वजहअज्ञात वाहनठोकरपिता पुत्र मौतPor nieblavehículo desconocidotropiezomuerte de padre hijoजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





