मध्य प्रदेश

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन

Shantanu Roy
10 Dec 2022 4:23 PM GMT
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया सुरक्षा कर्मचारी यूनियन ने किया प्रदर्शन
x
बड़ी खबर
जबलपुर। जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया की कर्मचारी सुरक्षा यूनियन इंटक के द्वारा आज फैक्ट्री गेट न 7 के बाहर फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया,जहाँ प्रदर्शन कर रहे यूनियन के नेताओ और कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी विभिन्न मांग पूरी किए जाने की मांग की। साथ ही यूनियन ने फैक्ट्री के उच्चासिंन अधिकारियों के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की इस वर्ष फैक्ट्री को 34 सौ करोड़ का प्रोडक्शन की डिमांड मिली थी,लेकिन 9 महीने में फैक्ट्री के द्वारा 8 सौ करोड़ का ही प्रोडक्शन दिया गया। इसकी मुख्य वजह कर्मचारियों द्वारा बनाए गए सामान को रिजेक्ट कर दिया गया।
जिससे प्रोडक्शन में कमी आई और इसका कारण फैक्ट्री में जो मशीनें दी गईं जो सामान दिया गया वह पुरानी और खराब क़्वालिटी के होने के चलते प्रोडक्शन रिजेक्ट हुए जिसका पूरा ठीकरा अधिकारियों के द्वारा कर्मचारियों पर थोप दिया गया,जो किसी भी तरह से सही नही है,इतना ही नही फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा अपनी गलती छुपाने के लिए कर्मचारियों का दमन किया जा रहा है ,जिसे इंटक यूनियन बर्दास्त नही करेगा। वही फैक्ट्री प्रबंधन से मांग की गई है की प्रोडक्शन पूरा करने के लिए उन्हें अच्छी क़्वालिटी की मशीनें और समाग्री दी जाए जिससे समय पर टारगेट पूरा किया जा सके।
Next Story