- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- विपक्षी दलों ने...
मध्य प्रदेश
विपक्षी दलों ने आदिवासी को वोट बैंक समझकर लूटा: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
15 Nov 2025 8:32 PM IST

x
Alirajpur अलीराजपुर। मध्य प्रदेश में बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अलीराजपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि विपक्षी दलों ने आदिवासियों को वोट बैंक समझकर लूटा है। अलीराजपुर के कार्यक्रम में जनजातीय वर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री यादव का पारंपरिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाई-बहनों के द्वारा बनाए गए जैकेट की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने अंग्रेजों की तोप और बंदूक के सामने तीर-धनुष से लड़ने वाले हमारे इस वीर जनजातीय समाज को प्रणाम किया और कहा कि परमात्मा ने अलीराजपुर को प्राकृतिक सौंदर्य की अनमोल देन दी है, जंगल, पेड़, नदियां, झरने, पहाड़ियां, और इनके बीच ताड़ी के पेड़ का आनंद अलग ही है।
मुख्यमंत्री यादव ने अंग्रेजों द्वारा जनजातीय वर्ग पर किए गए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा, "अंग्रेजों ने अपने स्वार्थ के कारण अनेक अत्याचार किए। खून की नदियां बहा दीं, जल-जंगल-जमीन और धर्म पर अन्याय किया तथा गरीबी थोप दी। जनजातीय समाज ने जीवन और मृत्यु के बीच खड़े होकर भी मौत से आंख में आंख डालकर बात करने का साहस दिखाया है। विपक्ष ने आदिवासी अंचल को केवल वोट बैंक समझकर लूटा-खसोटा। विपक्षी हमारे गौरवशाली इतिहास को जनता के सामने नहीं आने देते।
उन्होंने बिरसा मुंडा और छीतू किराड़ की प्रतिमा का अनावरण कर उनके गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया है। आदिवासी अंचल में जब हम अपने नायकों की जयंती मनाते हैं तो हमारे लिए वही दीपावली, दशहरा और भगोरिया का आनंद होता है। झाबुआ और अलीराजपुर क्षेत्र में छीतू किराड़ ने संघर्ष के बल पर 7,000 लोगों की फौज तैयार की और भीषण लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री यादव ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि हम अपने आदिवासी नायकों के जन्मोत्सव मनाते हैं तो कुछ लोगों को यह भी तकलीफ होती है। वहीं आज यहां 250 करोड़ रुपए के 156 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया है। उड़द और सोयाबीन में पीला मोजैक और कीट रोग लगने के कारण 45 करोड़ रुपए के मुआवजे की घोषणा भी की गई।
Tagsअलीराजपुर जनजातीय गौरव दिवसबिरसा मुंडा जयंतीCM मोहन यादवआदिवासी विकासविपक्ष पर हमलाछीतू किराड़जनजातीय समाजमध्य प्रदेश समाचार250 करोड़ विकास कार्यजनजातीय इतिहासजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





