- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- केंद्रीय मंत्री...
मध्य प्रदेश
केंद्रीय मंत्री सिंधिया के संसदीय क्षेत्र गुना में शिकायतों की ऑनलाइन ट्रैकिंग
SHIDDHANT
4 April 2026 9:08 PM IST

x
Ashoknagar अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को अशोकनगर प्रवास में लगातार दूसरे दिन कचनार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मिली शिकायत में से 121 का मौके पर ही निपटारा किया गया, वहीं अन्य शिकायतों की ऑनलाइन ट्रैकिंग की जाएगी। केंद्रीय मंत्री सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं। उन्होंने कचनार में तीन घंटे से अधिक समय तक उपस्थित रहकर प्रत्येक आवेदक से संवाद किया और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान कुल 512 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 121 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 391 आवेदनों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण किया गया तथा लंबित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रत्येक आवेदक अपनी समस्या की स्थिति को आसानी से जान सकेगा और समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि हर नागरिक तक पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि पिछले वर्ष शुरू हुई जनसुनवाई की पहल के दूसरे चरण में आज अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र के कचनार में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं और उनकी बातों को गंभीरता से समझा। जनसुनवाई की इस सतत प्रक्रिया में मैंने अपने हर नागरिक की समस्या का समाधान करने को अपना संकल्प बनाया हुआ है।
सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के तहत व्यवस्थित पंजीकरण किया गया, जिनमें से कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष लंबित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की जा रही है, ताकि उनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण हो सके। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक प्रकरण पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Tagsज्योतिरादित्य सिंधियाअशोकनगर जनसुनवाईकचनारगुना सांसदशिकायत समाधानटोकन प्रणालीऑनलाइन ट्रैकिंगनागरिक समस्याएंमध्य प्रदेश समाचारसरकारी पहलत्वरित निराकरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





