मध्य प्रदेश

बंद कमरे में खिलाया जा रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने मारा छापा, फिर...

Shantanu Roy
28 Jun 2022 2:23 PM GMT
बंद कमरे में खिलाया जा रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने मारा छापा, फिर...
x
गुप्त सूत्रों ने की पुलिस की मदद

नीमच। कैंट पुलिस को जुआरी सटोरियों पकड़ने में कामयाबी मिली है। पुलिस थाना नीमच कैंट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात कैंट थाने को मुखबिर से सूचना मिली थी। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बीती रात्रि में करीब 11:30 बजे नीमच के मध्य तांगा अड्डा क्षेत्र में एक मकान में कार्रवाई की गई। जहां पर आरोपी प्रकाश अंदानी पिता अर्जुन अंदानी निवासी हुडकों कॉलोनी नीमच को क्रिकेट का सट्टा करते पकड़ा। क्रिकेट टीम रूबी वर्सेस त्रिपुरम के मध्य में चल रहा था। उस पर क्रिकेट का सट्टा लगाया जा रहा था। आरोपी के पास से एक लैपटॉप 9 मोबाइल 7000 नकदी पकड़ाई।

इसके साथ ही इसी कमरे में जुआ खेलते पांच जुंआरी भी धराए। जिनमें सुभाष पिता कन्हैयालाल सिंधी कॉलोनी, सुनील कुमार पिता श्रवण कुमार बंगला नंबर 32, प्रकाश पिता खुशीराम मालानी तांगा अड्डा नीमच, राजू पिता सेवक राम मालानी तांगा अड्डा नीमच, ओमप्रकाश पिता सत्यानंद मालानी स्कीम नंबर 34 नीमच शामिल है। इन जुआरियों के पास से 14,630 रुपए नकद बरामद किए गए और 52 ताश पत्ती की गड्डी जब्त की गई। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कुमरे, प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा, प्रधान आरक्षक आदित्य गौड़, प्रधान आरक्षक राजमल पाटीदार और आरक्षक राजेश भाटी ने की है।
Next Story