मध्य प्रदेश

एक दिन जंगल सफारी अगले आदेश तक बंद

Bhumika Sahu
26 July 2022 6:15 AM GMT
एक दिन जंगल सफारी अगले आदेश तक बंद
x
जंगल सफारी अगले आदेश तक बंद

भोपाल/ ब्यूरो: भोपाल शहर को झीलों की नगरी कहा जाता है, इस शहर को देखने के लिए दूर दूर से सैलानी आते है और सफर का आंनद लेते है, आपको बता दे की भोपाल में कई ऐसे स्थान है जहा भ्रमण के लिए लोग जाते है और आनंद की अनुभूति करते है। राजधानी में वन विहार भी एक रमणीय स्थल है। जिसे देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा है। लेकिन वन विहार में इन दिनों कुछ परिवर्तन भी किये गए है। आपको बता दे की राजधानी के वन विहार में संचालित होने वाली एक दिन की जंगल सफारी को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है।

सफारी बंद होने के कारण अब अगले तीन महीने तक पर्यटक सफारी से दूर रहेंगे। इसके पहले 30 जून से नाइट सफारी बंद कर दी गई थी। अब पर्यटक केवल 5 किमी लंबे ट्रैक पर ही अपने वाहनों से घूम सकेंगें। वहीं 1 अगस्त से वन विहार अपना प्रवेश का समय भी बदलने जा रहा है। गौरतलब है कि 8 साल पहले जंगल सफारी की योजना बनाई गई थी। 4 साल पहले इसकी शुरूआत की गई। शहर के लोगों ने इसकाे हाथों हाथ लिया और हर दिन 1500 से अधिक लोग इस सफारी का इस्तेमाल करते हैं।
इसीके चलते वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के संचालक ने बताया की मंगलवार से यह आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के संचालक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार वन विहार के आंतरिक क्षेत्रों में जिन रास्तों पर जंगल सफारी कराई जाती थी। वह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसीके चलते यह निर्णय लिया गया है बताया जा रहा है की यहां वाहन चलाना बेहद मुश्किल है। जिसके चलते कई समस्याओ का सामना करना पद रहा है। इसलिए यहां पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सफारी बंद कराई जा रही है।





Next Story