मध्य प्रदेश

गुरुवार को 7518 जांच में 127 पॉजिटिव मिले है, एक्टिव केस 592 पहुंचे

Tara Tandi
1 July 2022 5:06 AM GMT
गुरुवार को 7518 जांच में 127 पॉजिटिव मिले है, एक्टिव केस 592 पहुंचे
x
मध्य प्रदेश न्यूज़

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़त हो रही है। गुरुवार को पूरे राज्य में 7,518 जांच की गई। इसमें 127 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 592 पहुंच गई है।

प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में संक्रमित/संदिग्ध 29 मरीज भर्ती है। इनमें से 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 44 हजार 496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 33 हजार 162 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 742 लोगों की जान जा चुकी है। गुरुवार को 85 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 592 पहुंच गई है। बुधवार को प्रदेश में 126 पॉजिटिव मिले थे।
भोपाल में सबसे ज्यादा 40 मरीज
प्रदेश के 18 जिलों में नए संक्रमित मिले है। इनमें बालाघाट में 3, भोपाल में 40, दतिया में 1, गुना में 2, ग्वालियर में 4, हरदा में 4, होशंगाबाद में 2, इंदौर में 34, जबलपुर में 10, कटनी में 1, खंडवा में 6, मंडला में 2, नरसिंहपुर में 6, रायसेन में 6, राजगढ़ में 2, सीहोर में 2, शिवपुरी में 1, उज्जैन में 1 मरीज मिला है।


Next Story