मध्य प्रदेश

नए साल पर सीएम शिवराज सिंह ने की शिरडी वाले साईंबाबा के दर्शन, बोले- 'आ गई है कोरोना की तीसरी लहर'

Kunti Dhruw
1 Jan 2022 1:08 PM GMT
नए साल पर सीएम शिवराज सिंह ने की शिरडी वाले साईंबाबा के दर्शन, बोले- आ गई है कोरोना की तीसरी लहर
x
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र की यात्रा पर है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र की यात्रा पर है। उन्होंने नए साल की शुरुआत शिरडी के साईंबाबा मंदिर में दर्शन-पूजन कर की। उनके साथ उनकी पत्नी साधना सिंह चौहान और पुत्र कार्तिकेय भी महाराष्ट्र में हैं।

मुख्यमंत्री ने नववर्ष पर शुभकामना संदेश भी जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। उसका मुकाबला जन-सहयोग से करना है। आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, लेकिन, सजग और सतर्क रहना है। कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए अनुकूल व्यवहार करना है। नए साल में समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के संकल्प को और आगे बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश अधोसंरचना का विकास करना ताकि अर्थव्यवस्था गतिमान बनी रहे और हम और बेहतर कनेक्टिविटी मध्यप्रदेश को दे पाए। सुशासन के नए मापदंड स्थापित करना है शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और बेहतर काम की आवश्यकता है। सीएम राइज स्कूल का निर्माण इस साल प्रारंभ हो जाएगा। अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाकर रोजगार के अवसरों का सृजन करना है ताकि मध्य प्रदेश प्रगति और विकास के नए कीर्तिमान गढ़ता रहे। लेकिन, यह होगा प्रदेश की जनता के सहयोग से। इस वजह से जन-भागीदारी का मॉडल मध्य प्रदेश ने अपनाया है। उसी पर चलकर हम सब आइए मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास में अपना योगदान दें।
Next Story