मध्य प्रदेश

करवाचौथ के दिन पति ने गुटखा नहीं खाने की खाई थी कसम, अब हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
1 Nov 2021 10:19 AM IST
करवाचौथ के दिन पति ने गुटखा नहीं खाने की खाई थी कसम, अब हुआ कुछ ऐसा...
x

DEMO PIC

जानें क्या है पूरा मामला.

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पति का करवाचौथ पर खाई कसम तोड़ना पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि वह नाराज होकर ग्वालियर से सीधे जयपुर पहुंच गई. बड़ी मशक्कत के बाद पत्नी वापस ग्वालियर आई लेकिन जब तक पति से पुलिस के सामने गुटखा छोड़ने की कसम नहीं खिलवाई तब तक घर वापस नहीं गई.

पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना के मुताबिक ग्वालियर की रहने वाली युवती की 2 साल पहले भिंड के मेहगांव निवासी एक युवक से शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पत्नी अपने पति की गुटखा खाने की आदत से परेशान थी. हाल ही में करवाचौथ के व्रत पर पत्नि ने पति से कसम खिलवाई कि भविष्य में वह गुटखा नहीं खाएगा.
पति ने कसम भी खाई लेकिन करवाचौथ के बाद जब वह पत्नी को वापस भिंड लेकर आ रहा था तो ग्वालियर बस स्टैंड पर उसने गुटखा खा लिया. पति के वादे तोड़ने से पत्नी इतनी नाराज हुई कि बस स्टैंड से ही गायब हो गई. पति ने जब पुलिस में गुमशुदगी लिखवाई तो पत्नी की तलाश शुरू की गई.
पूछताछ में मालूम हुआ कि पत्नी जयपुर जाने वाली बस मे सवाऱ हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम पति को लेकर जयपुर रवाना हुई. इसके बाद जयपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से रेलवे स्टेशन से नाराज पत्नी को सकुशल बरामद कर ग्वालियर लाया गया. पत्नी का गुस्सा इसके बाद भी नहीं उतरा तो फिर नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ने पुलिस थाने में ही कसम ली कि अब वह कभी भविष्य में गुटखा नहीं खाएगा जिसके बाद ही पत्नी अपने पति के साथ जाने को राज़ी हुई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story