मध्य प्रदेश

MP में भी ओमिक्रॉन ने की दस्तक, छत्तीसगढ़ के लिए बढ़ा खतरा

jantaserishta.com
26 Dec 2021 1:27 PM IST
MP में भी ओमिक्रॉन ने की दस्तक, छत्तीसगढ़ के लिए बढ़ा खतरा
x

Omicron In Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की एंट्री हो गई है। यहां ओमिक्रॉन के आठ मरीज मिले हैं। सभी मरीज विदेश से इंदौर लौटे हैं। जिसमें से 6 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है। वहीं 2 अन्य संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के मुताबिक इंदौर में ओमिकॉन के 8 मरीज मिले थे जिनमें 6 ठीक है। वहीं दो अन्य मरीजों का इलाज इंदौर में ही चल रहा है, जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीां है। इसके साथ वर्तमान में प्रदेश मे ओमिक्रॉन के दो एक्टिव केस है।
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले दिनों विदेश से इंदौर के जरिए मध्यप्रदेश 3 हजार से ज्यादा लोग लौटे है। जिनमें से 26 कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिनमें 8 मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि हुई है। गृहमंत्री ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए 26 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर ली गई है और सभी स्वस्थ है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story