मध्य प्रदेश

सीएनजी प्लांट को लेकर अधिकारियों ने निगमायुक्त से की चर्चा

Admin Delhi 1
26 Jan 2023 11:42 AM GMT
सीएनजी प्लांट को लेकर अधिकारियों ने निगमायुक्त से की चर्चा
x

ग्वालियर: नगर निगम द्वारा संचालित लालटिपारा आर्दश गौशाला में बनाए जा रहे बायो सीएनजी प्लांट के लिए इंडियन ऑयल कंपनी के अधिकारियों ने निगमायुक्त किशोर कन्याल के साथ चर्चा की तथा विभिन्न जानकारियां प्रदान की। बैठक के दौरान गौशाला का प्रबंधन कर रहे श्रीकृष्णायन गौशाला के संत ऋषभ देवाानंद महाराज, अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, नोडल अधिकारी गौशाला पवन सिंघल एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लालटिपारा आर्दश गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नगर निगम द्वारा एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। निगम की गौशाला में अब सीएनजी प्लांट बनेगा जिससे चम्बल क्षेत्र में जैविक खेती को तो लाभ होगा ही साथ ही हरित उर्जा को बढ़ावा मिलेगा और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्राकृतिक खेती अभियान का सपना साकार होगा।

गौशाला में 5 एकड़ भूमि पर लगभग 31 करोड रुपए की लागत से 100 टन क्षमता का बायो सीएनजी प्लांट बनाए जा रहा है। यह प्लांट कंपनी द्वारा सीएनजी मद से बनाया जा रहा है, जिसमें निगम द्वारा कोई खर्चा नहीं किया जाएगा। प्लांट का संचालन एवं संधारण नगर निगम द्वारा किया जाएगा। प्लांट से निकलने वाली गैस का उपयोग निगम द्वारा किया जाएगा।

Next Story