- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भगवान महाकाल के चरणों...
भगवान महाकाल के चरणों में पत्नी के 17 लाख के जेवर अर्पण, जानें पति ने क्यों किया ऐसा?

DEMO PIC
उज्जैन: उज्जैन में एक इंजीनियर ने भगवान महाकाल के चरणों में पत्नी के 17 लाख कीमत के जेवर अर्पण कर दिए. यह सब कुछ इंजीनियर ने अपनी पत्नी की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए किया. महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवल ने बताया कि झारखंड के बोकारो में रहने वाले इंजीनियर संजीव कुमार ने अपनी माता सूरज प्यारी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पत्नी स्वर्गीय रश्मि प्रभा के 17 लाख रुपए कीमत के जेवर मंदिर समिति को सौंपे हैं. इस दौरान संजीव कुमार ने मंदिर समिति के अधिकारियों को बताया कि उनकी पत्नी भगवान महाकाल की भक्त थी. वे हर साल राजाधिराज भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन आती थी. रश्मि प्रभा विगत माह से बीमार चल रही थी. इस दौरान उनका निधन हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





