मध्य प्रदेश

गोवर्धन महाराज को लगाया छप्पन व्यंजनों का भोग

Admin Delhi 1
15 April 2023 7:14 AM GMT
गोवर्धन महाराज को लगाया छप्पन व्यंजनों का भोग
x

भोपाल न्यूज़: श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर आजाद नगर में श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक अमित तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया. गोवर्धन की पूजा क्यों करवाई जाती है, इसका महत्व बताते हुए कथा का विस्तार से वर्णन किया. गोवर्धन महाराज को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया. पंडित सीताराम पाठक ने बताया, कथा, सत्संग में मनुष्य को जरूर जाना चाहिए, सत्संग से विवेक ज्ञान की प्राप्ति होती है. कथा में मुख्य यजमान उमा-विपिन शर्मा हैं. कथा सुनने धर्मेन्द्र पाराशर, यशोदा, अरुणा शर्मा, निधी तिवारी, आदित्य शर्मा, अनीता पचौरी, निशा आकाश, गोकुल आदि मौजूद रहे. अशोक शास्त्री, श्याम पाठक, राम दुबे महाराज, अजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

तुलसी परिसर फेस-1 में श्रीमद् भगवत कथा

अवधपुरी स्थित तुलसी परिसर फेस-वन पार्क में देवी हरिप्रिया दासी के मुखारविंद से की जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, कृष्ण-रुक्मणी विवाह की कथा सुनाई. आयोजन राजीव त्रिपाठी, वीएस सिसोदिया और विनोद श्रीवास्तव द्वारा किया जा रहा है. कथा सुनने कॉलोनी अध्यक्ष बीएस राजपूत, महेश दुबे, सुनील भट्ट, राजेंद्र कुमार काछी, राकेश शाक्य, देवेंद्र सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे.

Next Story