मध्य प्रदेश

रेलवे स्टेशन पर अब अंडा बिरयानी नहीं मिल पाएगी, इस वजह से लिया गया फैसला

jantaserishta.com
27 Nov 2021 5:19 PM IST
रेलवे स्टेशन पर अब अंडा बिरयानी नहीं मिल पाएगी, इस वजह से लिया गया फैसला
x

DEMO PIC

रेलवे स्टेशन पर अंडा बिरयानी का स्वाद नहीं ले पाएंगे.

Jabalpur News: रेल यात्री अब जबलपुर रेलवे स्टेशन पर अंडा बिरयानी का स्वाद नहीं ले पाएंगे. रेल प्रशासन ने यहां अंडा बिरयानी बेचने पर रोक लगा दी है. यह निर्णय किसी धार्मिक वजह से नहीं बल्कि अंडा बिरयानी की खराब गुणवत्ता के कारण लिया गया है. इतना ही नहीं खान-पान ठेकेदार दो अंडे की जगह एक ही अंडे के दो हिस्से करके अंडा बिरयानी बेजने में मुनाफाखोरी भी कर रहे थे.

जबलपुर रेलवे स्टेशन के खानपान स्टालों पर पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल शरण माथुर एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन ने आकस्मिक जांच की. जांच के दौरान डिब्बाबंद अंडा बिरयानी की गुणवत्ता बेहद खराब और यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए संभावित नुकसानदायक पाई गई.

डीसीएम सुनील श्रीवास्तव ने बताया, रेलवे प्रशासन ने तुरंत सख्त निर्णय लेते हुए जबलपुर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म और ट्रेन में आगामी आदेश तक अंडा बिरयानी के विक्रय पर रोक लगा दी है. जबलपुर स्टेशन पर तीन ठेकेदारों को खान-पान का लाइसेंस मिला हुआ है. जांच के दौरान तीनों ठेकेदारों द्वारा खराब गुणवत्ता की अंडा बिरयानी बेची जा रही थी. इसके अलावा ठेकेदारों द्वारा मुनाफाखोरी करते हुए डिब्बाबंद अंडा बिरयानी में दो की जगह एक ही अंडा दिया जा रहा था. रेलवे द्वारा दो अंडों की डिब्बाबंद अंडा बिरयानी की कीमत 80 रुपये निर्धारित है.
इसके साथ ही आला रेल अधिकारियों ने स्टेशन पर उपलब्ध खाद्य एवं पेय सामग्री को स्वयं खा कर देखा. जांच के दौरान स्टेशन पर वेंडरों की भी जांच की गई जिसमे सभी वेंडरों के पास रेलवे द्वारा जारी पहचान पत्र मिले. जांच के दौरान स्टॉल संचालकों को साफ सफाई एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story