मध्य प्रदेश

एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार

Admin Delhi 1
18 Feb 2023 7:10 AM GMT
एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल को निवानो शांति पुरस्कार
x

भोपाल न्यूज़: गांधीवादी और एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पी.वी. को जापान का प्रतिष्ठित निवानो शांति पुरस्कार दिया जाएगा। यह सम्मान 11 मई को टोक्यो में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। एकता परिषद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राजगोपाल पी.वी. को जापान के पीस फाउंडेशन का 40वां निवानो शांति पुरस्कार मिलेगा। उन्हें यह सम्मान न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दिया जा रहा है। इसकी घोषणा औपचारिक रूप से निवानों संस्था के द्वारा की गयी है। निवानों पीस फाउंडेशन की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों के माध्यम से राजगोपाल ने देश के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिंक भेदभाव के समान मानवीय गरिमा और प्रत्येक महिला व पुरूष के समान अधिकारों की मान्यता के लिए कार्य किया है।

उन्हें यह पुरस्कार जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के प्राथमिक अधिकार, पर्यावरणीय सुरक्षा, आत्मसमर्पित बागियों के पुनर्वास, युवाओं में शांति व अहिंसा की षिक्षा के लिए दिया गया है। राजगोपाल को यह पुरस्कार 11 मई 2023 को जापान के टोक्यो शहर में एक समारोह में दिया जायेगा। इसमें प्रमाणपत्र के अलावा एक पदक और बीस मिलियन येन प्राप्त होंगे।

Next Story