मध्य प्रदेश

भोपाल में 0.8 डिग्री लुढ़का रात का पारा

Kajal Dubey
22 Dec 2022 8:49 AM GMT
भोपाल में 0.8 डिग्री लुढ़का रात का पारा
x
भोपाल : महाराष्ट्र पर बने प्रति-चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बार-बार बदलने से राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में उतार–चढ़ाव का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में बुधवार के न्यूनतम तापमान की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। उसके बाद सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह बुधवार के न्यूनतम तापमान 13.6 की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है।
Next Story