मध्य प्रदेश

अवैध कॉलोनियों को वैध करने नई एजेंसी होगी नियुक्त

Admindelhi1
19 Feb 2024 9:00 AM GMT
अवैध कॉलोनियों को वैध करने नई एजेंसी होगी नियुक्त
x

इंदौर: अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने की धीमी रफ्तार के चलते अब नगर निगम का कॉलोनी सेल एजेंसी नियुक्त करने जा रहा है। विधानसभा चुनाव के पहले ताबड़तोड़ 134 कॉलोनियों को वैध किया गया था। इसके बाद से ही काम सुस्त है। एनओसी नहीं मिलने से कॉलोनियों का नियमितीकरण का काम अटका है। नई एजेंसी कॉलोनियां का सर्वे कर लेआउट तैयार करेगी।

निगम ने शहर के 85 वार्डों में सर्वे कर 900 से ज्यादा अवैध कॉलोनियोंं को चिह्नित किया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, इंदौर विकास प्राधिकरण, नजूल विभाग, हाउसिंग बोर्ड की अनापत्ति के बाद 636 को वैध करने की सूची में डाला था। इसके बाद 250 कॉलोनियों के लिए प्रक्रिया भी शुरू हुई, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ पाया है। एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने बताया कि हमें कॉलोनी सेल की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एक एजेंसी के पास पूरे शहर का काम था, इसीलिए एक अन्य नई एजेंसी नियुक्त करने टेंडर जारी किए हैं।

Next Story