- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Panna अस्पताल में...
मध्य प्रदेश
Panna अस्पताल में लापरवाही: ऑपरेशन से पहले माँ और बच्चे की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
30 May 2025 7:05 PM IST

x
Panna पन्ना : जिले के अस्पताल में एक प्रसूता और उसके गर्भमें पल रहे 7 महीने के बच्चे की मौत हो गई. परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर समय पर इलाज न करना का आरोप लगाया है. बताया गया कि अमानगंज के रहनी वाली रमन चौधरी को गुरुवार रात 11:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई.उन्हें सीधे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
नर्सिंग स्टाफ ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी। महिला के पति प्रमोद चौधरी ने बताया कि रात में महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी.इस कारण ऑपरेशन नहीं हो सका.स्टाफ ने इलाज में आनाकानी की, जिससे मेरी पत्नी दर्द से तड़पती रही.
वहीं महिला विशेषज्ञ डॉ. मीणा नामदेव का कहना है कि मुझे अस्पताल से कोई एमरजेंसी कॉल नहीं आया.जानकारी मिलने पर मैंने खुद गाड़ी भेजने को कहा.लेकिन वह समय पर नहीं आई। सुबह 4 बजे जब मैं अस्पताल पहुंचीं, तब मरीज की स्थिति गंभीर थी.
डॉक्टर के अनुसार प्रसूता के गर्भ में 7 महीने का बच्चा था.उनका पहला बच्चा भी सीजेरियन से हुआ था और दूसरा भी ऑपरेशन से होना था.
घटना के बाद परिजन अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए. सिविल सर्जन ने जांच टीम गठित कर मामले की जांच का आश्वासन दिया.तब परिजन माने.
TagsPanna अस्पताल लापरवाहीऑपरेशन पहले माँबच्चे दर्दनाक मौतPanna hospital negligencemother first operationchild's painful deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





