मध्य प्रदेश

NCW ने DGP से पूछा ;महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में क्या ऐक्शन लिया

Jyoti Nirmalkar
23 July 2024 5:04 AM GMT
NCW ने DGP से पूछा ;महिलाओं को जिंदा गाड़ने के मामले में क्या ऐक्शन लिया
x
मध्य प्रदेश MADHYA PRADESH : में दो महिलाओं को जिंदा गाड़ने का दुस्साहस करने की घटना पर अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। National Commission for Women (NCW) ने “Truck Dumps Gravel On 2 Women, Tries To Bury Them Alive In Madhya Pradesh” टाइटल से संबंधित एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया। इस मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यह घटना रीवा जिले के हिनौता गांव की है। जहां जमीन विवाद में ट्रक से मुरुम डाल महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश की गई। NCW ने इस मामले में DGP को खत लिखा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने मध्य प्रदेश के DGP को खत लिख इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और यह भी कहा है कि इसमें क्या ऐक्शन लिया गया है? इसकी भी जानकारी तीन दिन के अंदर दी जाए।
हिनौता कोठार में जमीनी विवाद का एक वीडियो SOCIAL MEDIA सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दो महिलाएं जमीन के अंदर गड़ी हुई नजर आ रही थीं। इस वीडियो को लेकर काफी बवाल मचा था। एक पीडि़ता आशा पांडेय (25) ने पुलिस को बताया कि उनका, ससुर गौकरण पांडेय से साझे की जमीन को लेकर रास्ता निकलने को लेकर विवाद है। रविवार को गौकरण पांडेय और देवर विपिन पांडेय विवादित जमीन पर सड़क बनवाने के लिए हाइवा से मुरूम लेकर आए। जहां आशा पांडेय अपनी देवरानी ममता पांडेय के साथ जाकर हाइवा के चालक को मुरूम गिराने से मना करने लगी। हाइवा चालक ने दोनों की बात नहीं सुनी तो वे डंपर के पीछे मुरुम गिरने के स्थान पर बैठने लगी। इसी बीच अचानक हाइवा चालक ने तेजी से मुरुम गिरा दी। दोनों मुरुम में दबने लगी, तभी मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर JAIDEEP PRASHAD जयदीप प्रसाद ने बताया कि शनिवार को रीवा जिले के मनगवां थाने के ग्राम हिनोता कोठार में एक पारिवारिक जमीन विवाद में दो महिलाओं आशा पांडे और ममता पांडे पर मुरम गिरी थी। ये परिवार पांडे परिवार है, इसमें अनुसूचित जाति/जनजाति की कोई महिला नहीं थीं। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर डंपर जब्त किया गया है। एक आरोपी विपिन पांडे पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य दो आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। इस मामले में जमकर सियासत भी हुई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि राज्य में अपराधी बेलगाम हैं और यह घटना इसी का परिणाम है।
Next Story