मध्य प्रदेश

एनसीसी ग्रुप पहुंचा इंदौर, सभी का किया सम्मान

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 4:06 PM IST
एनसीसी ग्रुप पहुंचा इंदौर, सभी का किया सम्मान
x

इंदौर न्यूज़: राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में इस वर्ष इंदौर का एनसीसी ग्रुप के 29 कैडेट्स की टीम शामिल हुई, जिन्होंने अलग-अलग विधाओं में मप्र और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया. दिल्ली से वापसी पर को एमपी गर्ल्स पहली बटालियन में कर्नल समीर चौधरी के निर्देशन में आरडीसी कैडेट्स का स्वागत समारोह आयोजित किया गया.

समारोह में मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर एसके चेट्टी द्वारा सभी कैडेट्स, लेफ्टिनेंट नम्रता सावंत, सेकंड ऑफिसर गीता ठाकुर, जीसीआइ सरोज बोरीवाल, सेकंड ऑफिसर निर्मल मेणतवाल व निशी कुरील को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर 9 एमपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल पंकज अत्री, 2 एमपी आर्मड के कमान अधिकारी कर्नल बिष्ट, पहली बटालियन एमपी एयर के कमान अधिकारी विंग कमांडर आदित्य सिंह, पहली बटालियन एमपी गर्ल्स बटालियन की एडम ऑफिसर मेजर श्वेता सिंह सहित अन्य एनसीसी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे. जानकारी के अनुसार, दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले दल की प्रशंसा की गई. अतिथियों ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन से भविष्य में युवाओं को आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलेगा.

Next Story