मध्य प्रदेश

भोपाल की सडक़ों पर उमड़ा राष्ट्र भक्तों जनसैलाब

Shantanu Roy
15 Aug 2022 12:34 PM GMT
भोपाल की सडक़ों पर उमड़ा राष्ट्र भक्तों जनसैलाब
x
बड़ी खबर

भोपाल। अखण्ड भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में रविवार को आयोजित कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा कहा जाए तो अतिशयोक्ति नही होगी। विधायक हुज़ूर एवं कर्मश्री के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में 15 हजार दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ 50 हजार देश भक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक लगभग 25 किलोमीटर की इस यात्रा में सेकड़ौ स्थानों पर हजारों नागरिकों द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का आव्हान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बारंबार आभार करते है। हर घर तिरंगा अभियान का ही प्रतिफल है कि आज सम्पूर्ण भारत वर्ष तिरंगे के तीन रंगों में रंगा हुआ है। आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने का जो अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को दिया वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है।

अखण्ड भारत का सपना पूरा होगा

तिरंगा यात्रा के प्रारम्भ स्थान मदर टेरेसा पर उपस्थित हज़ारों राष्ट्र भक्तों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को सत्ता के लोभियों ने भारत का विभाजन कर पाकिस्तान बना दिया। शर्मा ने कहा यह विभाजन हमें स्वीकार्य नही है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ जो आज पाकिस्तान में है वहाँ भी और लाहौर में हम तिरंगा फहराएंगे।

भोपाल के 300 गांवों और सैकड़ो बस्तियों- क्षेत्रों से जुटे राष्ट्रभक्त

भोपाल की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था कर्मश्री के तत्वाधान में रविवार को निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा में भोपाल का ऐसा कोई क्षेत्र वंचित नही होगा जहाँ से राष्ट्रभक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल नही हुए। भोपाल के लगभग 300 गांवों, सेकड़ौं बस्तियों एवं क्षेत्रों से लगभग 50 हजार राष्ट्रभक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

रामेश्वर शर्मा ने माना राष्ट्र भक्तों का आभार

हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में भोपाल में निकाली गयी विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों राष्ट्र भक्तों का विधायक शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति आप सभी का यह स्नेह प्रेम भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा। शर्मा ने कहा कि सेकड़ों स्थानों पर हजारों की संख्या में पधार कर स्वप्रेरणा से तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करने वाले सभी नागरिक बन्धुओं का आभार।

Next Story