मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव 30 सितम्बर को

Kunti Dhruw
29 Sep 2023 11:49 AM GMT
राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव 30 सितम्बर को
x
भोपाल : वन मंत्री डॉ. कुवंर विजय शाह के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव का उद्घाटन स्वर्ण जयंती सभागार, प्रशासन अकादमी शहापुरा, भोपाल में 30 सितम्बर को सुबह 10 बजे किया जायेगा। वन राज्य मंत्री श्री राहुल सिंह लोधी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कांसोटिया, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री रमेश कुमार गुप्ता, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रबंध संचालक श्री पुष्कर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होगें।
मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोंपज, व्यापार एवं विकास सहकारी संघ मर्यादित, की इकाई लघु वनोंपज, प्र-संस्करण एवं अनुसंधान केन्द्र एम.एफ.पी.-पार्क द्वारा महुआ के माध्यम से सामाजिक सशक्तिकरण एवं आर्थिक उन्नयन विषय पर राष्ट्रीय महुआ कॉन्क्लेव का आयोजित किया जा रहा है।
Next Story