मध्य प्रदेश

Narsinghpur: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की गई जान एक घायल

Tara Tandi
10 April 2025 11:55 AM IST
Narsinghpur: वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की गई जान एक घायल
x
Narsinghpur नरसिंहपुर: मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। बता दें कि इस सड़क हादसे में पिता, पुत्र और ससुर की मौत हो गयी। वहीं एक लड़की की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल को मारी टक्कर, 3 की मौके पर ही मौत
पुलिस सूत्रों के अनुसार उदयपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार केशव धानक (30), उसका बेटा मोहित (05) और ससुर प्रभु धानक (50) तथा एक लड़की संध्या धानक (12) कल रात किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाईवे की तरफ आ रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे केशव धानक, मोहित धानक और प्रभु धानक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही मृतक केशव धानक के रिश्तेदार की बेटी संध्या धानक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
स्वातला थाना पुलिस ने आज सुबह पंचनामा तैयार कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार वाहन की तलाश कर रही है।
Next Story