- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Narsinghpur: 21 डायल...
मध्य प्रदेश
Narsinghpur: 21 डायल 112 वाहन आज जिले में सौंपे जाएंगे
Admindelhi1
4 Sept 2025 12:12 PM IST

x
नरसिंहपुर: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज गुरुवार को आपातकालीन नया टोल फ्री नंबर अस्तित्व में आ जाएगा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न थानों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 21 नए डायल 112 वाहन भी मिलने जा रहे है।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर जोन के महानिरीक्षक प्रमोद वर्मा और छिन्दवाडा रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक डी. कल्याण चक्रवर्ती आज पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम से नए 112 वाहनों को हरी झंडी दिखा कर थानों के लिए रवाना करेंगे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
दरअसल, मप्र में पुलिस विभाग की डायल 100 की जगह अब नया आपातकालीन 112 डायल सेवा शुरू की गई है। इस नंबर पर पुलिस, एम्बुलेंस और आग जैसी विभिन्न आपात स्थितियों में सहायता प्राप्त की जा सकती है। यह नंबर 24 घंटे काम करता है।
Tagsनरसिंहपुर21 डायल112 वाहनजिलेNarsinghpur21 dial112 vehicledistrictजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





