- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- प्रदेश का सबसे गर्म...
प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा नर्मदापुरम, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
![प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा नर्मदापुरम, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा नर्मदापुरम, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/16/1545787-girlhot6107613-m6719423835x547-m.webp)
प्रदेश के सबसे गर्म शहरों में नर्मदापुरम, रतलाम और धार रहे है। यहां 40 डिग्री सेल्सियल तापमान दर्ज हुआ है। दो दिन में जिले में तापमान में ढ़ाई डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। दो दिन पहले 38.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। जो मंगलवार को 40.3 डिग्री दर्ज हुआ। बुधवार को भी सुबह से तेज धूप निकली हुई है। 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही तापमान बना हुआ है। दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में भी चहल--पहल कम दिखाई दे रही है। इधर पचमढ़ी में दिन का तापमान 1.2 डिग्री बढ़ा।
रात के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़त हुई। पचमढ़ी में मंगलवार रात तापमान 13.4 डिग्री था जाे बुधवार काे 16.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम जिले में लू का प्रकोप बताया है। अगले दो दिन नर्मदापुरम, धार, रतलाम, शाजापुर, राजगढ़ में लू चलने की संभावना है। यहां लोगों को गर्मी से बचाव करने की आवश्यकता है।