- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- मध्य प्रदेश में होंगे...
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में होंगे नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: सीएम मोहन यादव
SHIDDHANT
13 April 2026 8:43 PM IST

x
Bhopal भोपाल। देश की आधी आबादी को संसद और विधायक सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के लिए केंद्र सरकार नारी शक्ति वंदन अधिनियम ला रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सप्ताह महिला सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक होगा। संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र 16 अप्रैल को आरंभ हो रहा है, जिसमें महिला आरक्षण के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे देश की नारी शक्ति को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत स्थान मिलना चाहिए। राज्य सरकार भी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक "नारी शक्ति वंदन" पखवाड़ा मना रही है। पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर नारी शक्ति वंदन सम्मेलन होंगे, इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर नारी शक्ति पदयात्रा भी निकल जाएगी। प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में इस दौरान नारी शक्ति वंदन से संबंधित कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले कहा कि वर्ष 2026 को समृद्ध किसान-समृद्ध मध्यप्रदेश की थीम के साथ पूरे प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस क्रम में, जबलपुर में आयोजित कृषि मंथन कार्यशाला में देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, कृषि उत्पादक और एफपीओ शामिल हुए। मुख्यमंत्री यादव ने अन्नदाताओं को खाद पर सब्सिडी के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार मानते हुए कहा कि केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने फास्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों जैसे न्यूट्रिएंट-बेस्ड सब्सिडी को मंजूरी दी है। केन्द्रीय मंत्री मण्डल द्वारा खरीफ सीजन 2026 के लिये फास्फेट एवं पोटेशियम उर्वरकों पर पोषण तत्व आधारित सब्सिडी के लिए 41,833 करोड़ रुपए की बजटीय व्यवस्था को स्वीकृति दी, जो विगत वर्ष से 4,317 करोड़ रुपए अधिक है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि नक्सल उन्मूलन के बाद बालाघाट में अब विकास की गंगा बहेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश में नक्सल गतिविधियों का उन्मूलन हो गया है। अब प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास किया जाएगा। आगामी माह बालाघाट में जनजातीय महोत्सव का आयोजन होगा।
इसमें सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के साथ-साथ विकास से जुड़े हुए सभी विभाग स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। धरती आबा अभियान में हितग्राहियों को लाभान्वित करने और मेगा स्वास्थ्य शिविर तथा सिकल सेल स्क्रीनिंग का कार्य भी किया जाएगा, साथ ही विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
Tagsनारी शक्ति वंदन अधिनियममोहन यादवमहिला आरक्षणमध्य प्रदेशपीएम मोदीविधानसभासंसदमहिला सशक्तिकरणजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





