उत्तराखंड
Nainital :11 साल का तोड़ा रिकॉर्ड आज और कल बारिश से राहत की उम्मीद
Tara Tandi
19 Jun 2024 10:51 AM IST

x
nainital नैनीताल : हल्द्वानी का तापमान मंगलवार को अजमेर, छपरा (बिहार) और अहमदाबाद से ज्यादा गर्म रहा। दिनभर गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस के बीच लोग उमस के कारण बेहाल रहे। दोपहर के समय 12.9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से धूल उड़ाती गर्म हवाएं चलीं और आद्रता 30 प्रतिशत रही।
राहत की बात यह है कि बुधवार और बृहस्पतिवार को पहाड़ों में हल्की बारिश की संभावना से तापमान गिरने की उम्मीद है। पंतनगर कृषि विवि के मौसम जानकार डॉ. आरके सिंह के अनुसार 19 और 20 जून को हल्की बारिश हो सकती है। पर्वतीय जिलों के मौसम में बदलाव मंगलवार रात से होने लगेगा।
हल्द्वानी समेत अन्य शहरों का तापमान-
हल्द्वानी- 42.5
अजमेर- 41
छपरा- 41
अहमदाबाद- 40.6
अलवर- 45
2012 के बाद 18 जून को सर्वाधिक तापमान रहा
2012-42.5
2013- 25
2014-33
2015-37.5
2016-34
2017-35.5
2018-32
2019-36.6
2020-34.5
2021-34
2022-34.5
2023-40.1
TagsNainital 11 सालतोड़ा रिकॉर्डबारिश राहत उम्मीदNainital 11 yearsbroke recordrain relief expectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





