मध्य प्रदेश

Murder: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Sanjna Verma
1 July 2024 7:33 PM IST
Murder: आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
x
Indore इंदौर: इंदौर में हत्याओं का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है अगर पिछले कुछ दिनों की बात की जाए तो शहर में पांच से अधिक हत्या हो चुकी है। वही देर रात Dwarkapuri थाना क्षेत्र में भी चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गई।
दरअसल पूरा मामला indore के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की ऋषि पैलेस कॉलोनी का है। जहां देर रात कुछ नवयुवक और एक युवती बैठ कर आपस में बातें कर रहे थे। उसी दौरान उनका आपस में विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने सुनील चौहान नाम के युवक की जांघ पर चाकू से हमला कर भाग गए। वही घायल युवक द्वारा अपने परिजनों को सूचना दी उसके बाद घायल युवक को परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे मगर डॉक्टरों ने सुनील को मृतक घोषित कर दिया।
DCP ने बताया कि हमला करने वालों में एक युवती भी युवकों के साथ देखी गई है। संभवतः प्रेम प्रसंग के चलते ही युवक की हत्या को अंजाम दिया गया है। बहरहाल पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीम बनाई गई है। जो आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Next Story