- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नगर निगम खुले में कचरा...
नगर निगम खुले में कचरा फेंकने वालों के घरों के बाहर राम धुन बजाएगा, जानें कहा होगा ये अनोखा काम

DEMO PIC
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में लोगों को सफाई की दिशा में प्रेरित करने के लिए एक अनोखा फैसला लिया गया है। इसके तहत जो लोग घर का कचरा सड़क पर या खुले में फेंकेगे, भजन गायक उनके घर के सामने जाकर रामधुन गाएंगे। गौरतलब है कि इस साल की राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में ग्वालियर नगर निगम पिछड़ गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राम धुन का जाप करने वाले भजन गायकों को घरों के बाहर भेजने का कदम उठाने का उद्देश्य सड़कों या खुले में कचरा फेंकने के कृत्य पर शर्मिंदा कर लोगों को सुधारने का है। इसके बावजूद लोग नियम तोड़ते रहे तो ऐसे लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





