- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- नगर निगम बढ़ा रहा...
मध्य प्रदेश
नगर निगम बढ़ा रहा जलप्रदाय की क्षमता, खर्च होंगे 379 करोड़ रुपये
Shantanu Roy
14 Aug 2023 12:56 PM GMT
![नगर निगम बढ़ा रहा जलप्रदाय की क्षमता, खर्च होंगे 379 करोड़ रुपये नगर निगम बढ़ा रहा जलप्रदाय की क्षमता, खर्च होंगे 379 करोड़ रुपये](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/14/3305942-untitled-3-copy.webp)
x
भोपाल। राजधानी में पानी की कोई कमी नहीं है, लेकिन भविष्य में पानी की जरूरत को देखते हुए नगर निगम अभी से अपनी जल प्रदाय क्षमता बढ़ाने में जुट गया है। इसके तहत 379 करोड़ रुपए लागत वाले वाटर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया गया है। इस प्रोजेक्ट को 2040 में भोपाल की आबादी और पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यह प्रोजेक्ट 10 लाख लोगों को पीने का पानी मुहैया कराएगा। जिसे नर्मदा प्रोजेक्ट से कनेक्ट करने पर यह अब तक का सबसे बड़ा वाटर प्रोजेक्ट होगा। बता दें कि अटल मिशन आफ रेजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन (अमृत) फेज-2 में 1200 करोड़ की राशि नगर निगम को मिली है। इस राशि से निगम को भोपाल में वाटर सप्लाई और सीवेज को बेहतर बनाने का काम करना है। इसी कड़ी में निगम ने राजधानी में 379 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। यह प्रोजेक्ट 2040 में भोपाल की आबादी को ध्यान में रखते हुए 61 एमएलडी पानी सप्लाई करेगा। जो लगभग दस लाख लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। अमृत फेज-2 के तहत 448 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है जो भोपाल से नर्मदा जल जुड़ने के बाद जल आपूर्ति बढ़ाने की सबसे बड़ी परियोजना होगी।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story