मध्य प्रदेश

खुदाई में निकले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, PM आवास परिवार में खुशी की लहर

Saba Naaz
26 Jun 2025 8:54 PM IST
खुदाई में निकले मुगलकालीन चांदी के सिक्के, PM आवास परिवार में खुशी की लहर
x
Sehore सीहोर : सीहोर जिले की आष्टा तहसील के अरनिया दाऊद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान की खुदाई के दौरान मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिले।
इसके बाद से क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, अरनिया दाऊद निवासी सुरेश श्रीवास्तव प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान का निर्माण करा रहे हैं। जेसीबी मशीन से कॉलम के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी जेसीबी के पंजे से किसी कठोर वस्तु के टकराने की आवाज आई। पास जाकर देखने पर मिट्टी में बड़ी संख्या में चांदी जैसी धातु के सिक्के दिखाई दिए।
इन सिक्कों पर फारसी भाषा में कुछ लिखा हुआ है। गड्ढे से अचानक बड़ी संख्या में सिक्के निकलते देख मकान मालिक और उसके परिजन हैरान रह गए। सूचना पर एसडीएम नितिन टाले के निर्देश पर नवागत तहसीलदार राम पगारे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मकान मालिक से जानकारी लेने के बाद प्रशासनिक अमले ने खुदाई में मिले कुल 85 चांदी के सिक्कों को जब्त कर पंचनामा तैयार किया। सभी सिक्कों को कोषागार (ट्रेजरी) में सुरक्षित जमा करवा दिया गया है।
Next Story