मध्य प्रदेश

एमपी मौसम अद्यतन समाचार

Kajal Dubey
16 Dec 2022 1:09 AM GMT
एमपी मौसम अद्यतन समाचार
x
हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में नमी कम होने लगी है। इससे मध्य प्रदेश में धीरेधीरे मौसम साफ होने लगा है। इससे दिन का तापमान बढ़ने लगा है। बादल छंटने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगेगा। हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण रविवार तक प्रदेश में अधिकतर शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने के आसार हैं। उधर, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक छिंदवाड़ा में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। शुक्रवार को इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान में सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम, जबलपुर एवं शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से विशेष रूप से अधिक रहे। उज्जैन, भोपाल और इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहा। रीवा और सागर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक एवं ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में सामान्य रहे।
Next Story