- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Weather: अगले 48...
मध्य प्रदेश
MP Weather: अगले 48 घंटों में MP में भारी बारिश की संभावना
Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 9:28 AM IST

x
MP Weather: ग्वालियरचंबल अंचल में बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 15 सितंबर से मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होगी। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का रेड या येलो अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन 14 सितंबर को प्रदेश के कई इलाकों गरज चमक के साथ बारिश की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग ने 15 सितंबर रविवार से फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है। राजधानी भोपाल और भोपाल संभाग के रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, जिलों में तेज बारिश होगी।शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हुई. राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन बादल छाए रहे। जिससे भीषण बारिश का सामना कर रहे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि जबलपुर और ग्वालियर चंबल में बारिश लगातार बनी रही।बता दें कि जबलपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नरसिंहपुर और होशंगाबाद जिलों में नर्मदा नदी अपने उच्चतम स्तर पर बह रही है। इसके अलावा अधिकतर नदिया ऊफान पर चल रही हैं।
TagsMPअगले 48घंटोंभारी बारिशसंभावना MPnext 48 hoursheavy rainpossibility जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





