मध्य प्रदेश

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड का डबल अटैक

Bharti Sahu 2
24 Nov 2024 10:15 AM IST
MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड का डबल अटैक
x
MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं और गिरते तापमान की वजह से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को राजधानी भोपाल में इस सर्द सीजन की सबसे ठंडी रात रही। लगातार तीसरे दिन प्रदेश के सभी शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं की वजह से पचमढ़ी, मंडला, भोपाल, उमरिया, राजगढ़ और नौगांव में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। पचमढ़ी को छोड़कर भोपाल मध्य प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर बन गया है, जहां शीतलहर का खतरा बना हुआ है।
पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9.2 और नौगांव में 9.5 डिग्री रहा। पचमढ़ी में रात का तापमान 6.6, उमरिया में 8.9, राजगढ़ में 9.2 और नौगांव में 9.5 डिग्री रहा। शुक्रवार को भोपाल में 9.4 डिग्री और मलाजखंड में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबलपुर में दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई। यहां सबसे कम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Next Story