मध्य प्रदेश

एमपी टूरिज्म को प्रतिष्ठित e4m गोल्डन माइक्स अवार्ड

Shantanu Roy
4 Aug 2022 11:54 AM GMT
एमपी टूरिज्म को प्रतिष्ठित e4m गोल्डन माइक्स अवार्ड
x
बड़ी खबर

भोपाल। एमपी टूरिज्म को वेलनेस रेडियो कैंपेन के लिए प्रतिष्ठित e4m गोल्डन माइक्स अवार्ड- 2022 मिला है। उप संचालक दीपिका राय चौधरी ने पर्यटन विभाग की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। जनसम्पर्क अधिकारी अनुराग उइके ने बुधवार को बताया कि अवार्ड का 10वाँ संस्करण ताज होटल, मुंबई में आयोजित किया गया। गोल्डन माइक पुरस्कार एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप द्वारा दिए जाने वाला प्रमुख रेडियो विज्ञापन पुरस्कार हैं। यह क्रिएटिविटी, प्रमोशन, इनोवेशन, ब्रॉडकास्टर, रीजनल लैंग्वेज रेडियो सहित श्रेणियों में दिया जाता है। विभिन्न श्रेणियों में 300 से अधिक प्रविष्टियाँ आई थी। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पर्यटन विभाग के अधिकारी/करचारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश पर्यटन को रेडियो कैंपेन खुशियाँ तेरे पीछे चले को क्रिएटिव श्रेणी में ब्रोंज अवार्ड मिला है।

Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story