- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP : ग्रीष्मकालीन...

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : यात्रियों की मांग और सुविधा को पूरा करने के लिए रेलवे मंडल से गुजरने वाली चार जोड़ी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों के परिचालन की समय-सारिणी में विस्तार किया गया है। इनके आगमन/प्रस्थान समय, कोच संरचना या मार्गों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन 09117 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल अब 4 जुलाई से 26 सितंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी।
ट्रेन 09118 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल 5 जुलाई से 27 सितंबर तक हर शनिवार को चलेगी।
ट्रेन 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल 2 जुलाई से 24 सितंबर तक हर बुधवार को चलेगी।
ट्रेन 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 3 जुलाई से 25 सितंबर तक हर गुरुवार को चलेगी।
ट्रेन 09185 मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 6 जुलाई से 28 सितंबर तक हर रविवार को चलेगी।
ट्रेन 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 7 जुलाई से 29 सितंबर तक हर सोमवार को चलेगी।





