- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Suicide Case:...
मध्य प्रदेश
MP Suicide Case: अलीराजपुर में सामूहिक सुसाइड कांड, फंदे पर मिले एक ही परिवार के पांच लोग
Bharti Sahu 2
2 July 2024 10:08 AM IST

x
MP Suicide Case: मध्य प्रदेश Madhya Pradesh के अलीराजपुर में दिल्ली के बुराड़ी जैसी खौफनाक घटना सामने आई है। सोमवार (1 जुलाई) को अलीराजपुर जिले के रौड़ी गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिनके शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटके मिले। बंद पड़े मकान में एक ही परिवार के पांच लोगों के फंदे से लटके शव मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वालों में पति-पत्नी के साथ तीन बच्चों थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जांच के लिए एसडीओपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक किसान था। वहीं परिवार को लेकर बताया जा रहा है कि उसने किसी तरह की परेशानी का भी जिक्र नहीं किया। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
TagsMP Suicide Caseअलीराजपुरसामूहिकसुसाइडफंदेएकपरिवारपांच MP Suicide CaseAlirajpurmasssuicidehangingonefamilyfive जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





