मध्य प्रदेश

MP : भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

Kavita2
24 May 2025 2:59 PM IST
MP : भोपाल, इंदौर समेत 47 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : मौसम विभाग ने अगले 7 दिन यानी मई के आखिरी हफ्ते में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता बनी हुई है। इसके चलते अगले सात दिन प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी-बारिश होगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

Next Story
null