मध्य प्रदेश

MP : भोपाल, इंदौर समेत 38 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी

Kavita2
3 Jun 2025 12:20 PM IST
MP : भोपाल, इंदौर समेत 38 जिलों में तूफान और बारिश का अलर्ट जारी
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : आंधी-बारिश का दौर जारी है। मई के बाद जून में भी प्रदेश के किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है। सोमवार को भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में मौसम बदला रहा, वहीं मंगलवार को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल के 8 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

जिन 8 जिलों में मंगलवार को तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है, उनमें ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर और नीमच शामिल हैं।

इसी तरह भोपाल, इंदौर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर में तूफान और बारिश की संभावना है। झाबुआ, रतलाम, श्योपुर, राजगढ़, सतना, मऊगंज।

Next Story