- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP SIT 'पाकिस्तानी...
मध्य प्रदेश
MP SIT 'पाकिस्तानी जासूस' और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से इंदौर-उज्जैन यात्रा के बारे में पूछताछ करेगी
Kavita2
21 May 2025 1:27 PM IST

x
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से कनेक्शन सामने आने के बाद उसका उज्जैन और इंदौर का एक वीडियो सामने आया है। अब मप्र पुलिस एसआईटी (विशेष जांच दल) बनाकर ज्योति से पूछताछ करने हरियाणा के हिसार जाएगी। ज्योति वर्ष 2024 में उज्जैन और इंदौर आई थी। उसने इसके वीडियो यूट्यूब पर शेयर किए, लेकिन उज्जैन रेलवे स्टेशन के बाद एक भी वीडियो अपलोड नहीं किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि 15 घंटे का सफर तय कर उज्जैन पहुंची ज्योति ने महाकाल मंदिर जाने की बात तो कही थी, लेकिन इसका वीडियो अपलोड नहीं किया। अगर उसने इससे आगे के वीडियो बनाए तो वे कहां हैं और किन लोगों से शेयर किए।
TagsMP SIT'Pakistani spy'YouTuberJyoti Malhotra'पाकिस्तानी जासूस'यूट्यूबरज्योति मल्होत्राजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





