मध्य प्रदेश

MP Road Accident : बड़ा सड़क हादसा : बीच सड़क लाशों का ढेर....

Uma Verma
13 March 2025 8:42 AM IST
MP Road Accident : बड़ा सड़क हादसा : बीच सड़क लाशों का ढेर....
x

धार | मध्य प्रदेश के धार जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब गलत दिशा में आ रहे तेज रफ्तार गैस टैंकर ने कार और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

हादसा इतना भयानक था कि सड़क पर लाशों का ढेर लग गया। कार पूरी तरह पिचक गई, जिससे उसमें सवार लोग फंस गए। वहीं, पिकअप में बैठे लोग भी बुरी तरह दब गए, जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने गैस टैंकर को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।


Next Story