मध्य प्रदेश

MP: दुष्कर्म मुजरिम ने की खुदकुशी की कोशिश

Sanjna Verma
21 Aug 2024 1:03 PM GMT
MP: दुष्कर्म मुजरिम ने की खुदकुशी की कोशिश
x
इंदौर Indore: इंदौर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 35 वर्षीय कैदी ने बुधवार को केंद्रीय जेल में कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। जेल अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया, सजायाफ्ता कैदी दीपक (35) ने अपने गले में कील घोंपकर Suicide करने की कोशिश की। हमने उसे घायल अवस्था में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया। सोनकर ने बताया कि नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दीपक को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि दीपक को केंद्रीय जेल से पहले जिला जेल में रखा गया था। सोनकर ने बताया कि जिला जेल में दीपक ने कुछ महीने पहले भी लोहे की बाल्टी का नुकीला हैंडल गले में घोंपकर कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया था।
Next Story