मध्य प्रदेश

MP : पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश की चेतावनी

Kavita2
29 April 2025 11:32 AM IST
MP : पूर्वी और दक्षिणी जिलों में बारिश की चेतावनी
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : अगले 4 दिन यानी 2 मई तक बारिश का अलर्ट है। पूर्वी और दक्षिणी हिस्से जैसे नर्मदापुरम, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूर्वी हिस्से के 6 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट शामिल हैं।
इधर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्मी का असर तेज रह सकता है। भोपाल, इंदौर संभाग के शहरों में भी पारा 42 डिग्री के आसपास रहेगा।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। वहीं, दो टर्फ सक्रिय हैं। इसके चलते सोमवार को कई जिलों में बारिश का दौर चला।
Next Story