मध्य प्रदेश

MP : महू उपजेल से बलात्कार के आरोप में बंद ‘कैदी’ हुए फरार

Sanjna Verma
4 Jun 2024 12:25 AM IST
MP : महू उपजेल से बलात्कार के आरोप में बंद ‘कैदी’ हुए फरार
x
MP मध्यप्रदेश : महू तहसील में बना उपजेल एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि यहां की उपजेल में बंद एक कैदी Jail की लंबी दीवार कूदकर जेल से फरार हो गया है। इस घटना के बाद से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फिलहाल कैदी को लेकर पुलिस तलाशी में जुट चुकी है।
जानकारी के मुताबिक फरार हुआ कैदी केसरबर्डी निवासी भेरू सिंह का बीटा है, जिसका नाम गिरधारी है। यह कैदी बलात्कार के आरोप में महू की उपजेल में एक साल से बंद था। बताया जा रहा है कि जब गिरधारी फरार होने के लिए 14 फिट लंबी दीवार से कूदने की कोशिश कर रहा था इस दौरान जेल के एक कैदी ने ही उसकी मदद की, जिसके कारण भागने में उसको सफलता मिल गई।
यह घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जिसको लेकर सहायक जेल अधीक्षक मनोज कुमार चौरसिया द्वारा की गई शिकायत पर महू कोतवाली थाना में दोनों के खिलाफ धारा 224 व 225 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही जेल SP अल्का सोनकर सोमवार दोपहर मौके पर पहुंची और मामले के बारें में पूरी जानकारी हासिल की।
Next Story