मध्य प्रदेश

MP Panchyat Election 2022: इन करोड़पति कैंडिडेट्स को मिली जीत

Deepa Sahu
26 Jun 2022 7:12 AM GMT
MP Panchyat Election 2022: इन करोड़पति कैंडिडेट्स को मिली जीत
x
मध्यप्रदेश की पंचायत चुनाव (MP Panchyat Election 2022) के पहले चरण के लिए 25 जून को वोटिंग हुई।

भोपाल. मध्यप्रदेश की पंचायत चुनाव (MP Panchyat Election 2022) के पहले चरण के लिए 25 जून को वोटिंग हुई। कई जिलों में रिजल्ट भी घोषित कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में करीब 7 साल बाद पंचायत चुनाव हुए हैं। चुनाव 2020 में होने थे लेकिन पहले एमपी में सत्ता परिवर्तन, फिर कोरोना और बाद में OBC आरक्षण को लेकर चुनावों में देरी होती गई। जिन पंचायतों के रिजल्ट जारी किए गए हैं उनमें से कई ऐसे कैंडिडेट्स हैं जो करोड़पति हैं तो किसी को बहुत कम वोटों से जीत मिली है। वोटिंग के लिए वोटर्स में गजब का उत्साह दिखाई दिया। लोग सुबह से ही बड़ी संख्या में वोटिंग करने के लिए मतदान केन्द्र पहुंचने लगे।

बता दें कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं होते हैं। हम आपको कुछ जीते हुए कैंडिडेट्स की बारे बता रहे हैं जिनकी जीत काफी रोचक थी।अशोकनगर जिले की डोंगरा पछार ग्राम पंचायत से राजकुमार यादव ने जीत दर्ज की। उनकी उम्र 44 साल है। राजकुमार खेती करते हैं। लेकिन उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति है। वो करीब 2 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

उज्जैन की अकोलिया ग्राम पंचायत से मांगू बाई जीत गई हैं। ये केवल साक्षर हैं। लेकिन इनके परिवार के पास करोड़ों की संपत्ति है। इन्होंने गंगा बाई को हराकर चुनाव जीता है।


Next Story