मध्य प्रदेश

MP : राज्य में 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी नही

Kavita2
20 July 2025 10:14 AM IST
MP : राज्य में 3 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी नही
x

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश : 3 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। सिस्टम के कमजोर होने से प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी ही होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा। वहीं, 23 जुलाई से फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

इस मानसून सीजन में प्रदेश में औसतन 20.5 इंच बारिश दर्ज की गई है, जबकि अब तक सिर्फ 12.3 इंच पानी गिरना था, यानी औसत बारिश 8.2 इंच ज्यादा हो चुकी है।

निवाड़ी, टीकमगढ़ ऐसे जिले हैं जहाँ सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। वहीं, कई जिलों में 80 फीसदी से ज्यादा पानी गिर चुका है।

Next Story