मध्य प्रदेश

MP News: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की हत्या

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 11:32 AM IST
MP News: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की हत्या
x
MP News: मध्य प्रदेश में गुंडों के हौसले बुलंद हैं,इसी कड़ी में शराब के लिए पैसे न देने पर जबलपुर में यूपी के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मामले का मुख्य आरोपी मूसा अभी भी फरार है. बता दें कि 26 अक्टूबर को आरोपियों ने एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी. शराब के लिए पैसे न देने पर चार बदमाशों ने रेलवे स्टेशन के बाहर चंद्रभान पर चाकुओं से कई वार किए|
अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. मृतक चंद्रभान दिवाली मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित अपने घर जा रहा था. मृतक गुजरात से जबलपुर उतरने के बाद स्टेशन के बाहर चाय पीने गया था. मृतक और उसका भतीजा ट्रेन बदलने के लिए जबलपुर उतरे थे. बदमाशों ने मृतक के भतीजे के साथ मारपीट भी की थी. मृतक चंद्रभान गुजरात में साड़ी फैक्ट्री में काम करता था. घटना सिविल लाइंस थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 के बाहर हुई|
Next Story