मध्य प्रदेश

MP News: शराब पीने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत

Bharti Sahu 2
25 Nov 2024 6:24 AM IST
MP News:  शराब पीने गए युवक की हार्ट अटैक से मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई| बताया जा रहा है कि युवक के दोस्त उसे छोड़कर भाग गए, इस घटना के बाद पुलिस ने दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. यह घटना निशातपुरा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक करीम बख्श कॉलोनी में रहने वाला युवक अपने दोस्तों के साथ बाइक पर गौतम नगर स्थित शराब दुकान पर शराब पीने पहुंचा था. इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आ गया |
युवक के दोस्त घबरा गए और उसे अस्पताल ले जाने की बजाय कार से उतारकर जमीन पर छोड़कर भाग गए. मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, मृतक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया. दोस्तों के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है, माना जा रहा है कि अगर उसे सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उसे इलाज मिल सकता था और उसकी जान बच सकती थी. लेकिन दोस्त उसे अधमरा छोड़कर मौके से भाग गए|
Next Story